A description of my image rashtriya news नगर परिषद शाहपुर में परिषद के साधारण सम्मेलन में 8.63 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सोगात - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर परिषद शाहपुर में परिषद के साधारण सम्मेलन में 8.63 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सोगात

नगर परिषद शाहपुर में परिषद के साधारण सम्मेलन में 8.63 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सोगात

शाहपुर - आज नगर परिषद् सभाकक्ष में अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में परिषद् का साधारण सम्मलेन आहूत किया गया | सम्मेलन/बैठक में नगर विकास के प्रमुख्य मुद्दों, महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तार से चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया |


जिसमे वार्ड क्रं. 01 के विभिन्न गलियो में पेवर ब्लाक लगाने का कार्य, वार्ड क्रं. 04 के विभिन्न गलियो में सी सी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रं. 09 के विभिन्न गलियो में सी सी रोड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य,  वार्ड क्रं. 10 के विभिन्न गलियो में सी सी रोड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य,  वार्ड क्रं. 14 में नवीन बस स्टेंड से बंभाडा रोड तक डामर रोड (बी.टी.) रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रं. 15 के विभिन्न गलियो में सी सी रोड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, वार्ड क्रं. 01 से 07 तक नाली के उपर कवरिंग कार्य, वार्ड क्रं. 08 से 15 तक नाली के उपर कवरिंग कार्य अनुमानित लागत कुल राशी 513 लाख की प्राप्त दरो की स्वीकृतियां प्रदान की गई।


नगर के विभिन्न कालोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, वार्ड क्रं. 01 एवं 11 में सेंटर लाईट-डिवाईडर निर्माण कार्य,  वार्ड क्रं. 1 में स्वामी विवेकानंद कॉलेज के पास गार्डन एवं सौन्दर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रं. 5 में लक्ष्मीमाता मंदिर के समीप सौन्दर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रं. 5 में मेला ग्राउण्ड के समीप सौन्दर्यीकरण कार्य अनुमानित लागत कुल राशी  350 लाख से कार्य कराये जाने की स्वीकृति इस प्रकार कुल 8.63 करोड़ के कार्यो की स्वीकृतिया प्रदान कर शाहपुर को विकास की गति प्रदान की गई | 

साथ ही नगर के वार्डो में रोड निर्माण के दौरान रोड चौडीकरण किये जाने हेतु अतिक्रमण हटाने पर सहमती प्रदान की गई |

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.