A description of my image rashtriya news 2022 से फरार 6 स्थायी वारंटी शाहपुर पुलिस के शिकंजे में, विशेष अभियान में बड़ी सफलता - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

2022 से फरार 6 स्थायी वारंटी शाहपुर पुलिस के शिकंजे में, विशेष अभियान में बड़ी सफलता

2022 से फरार 6 स्थायी वारंटी शाहपुर पुलिस के शिकंजे में, विशेष अभियान में बड़ी सफलता
थाना शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्ष 2022 से फरार 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार

बुरहानपुर पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटी

1.किशोर पिता चरणदास, उम्र 60 वर्ष, निवासी कानापुर को अपराध क्रमांक 697/2022
धारा 294, 323, 506 भादवि में गिरफ्तार किया गया।

2.गोरेलाल पिता रमेश वास्कले, उम्र 36 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

3.गणेश पिता गोरेलाल वास्कले, उम्र 23 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

4.अजय पिता धनसिंह सोलंकी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

5.मड़िया पिता मांगो भिलाला, उम्र 54 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

6.श्याम पिता मड़िया भिलाला, उम्र 32 वर्ष, निवासी जामनिया, थाना खकनार

उपरोक्त पांचों आरोपी अपराध क्रमांक 892/2022 में धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. के अंतर्गत स्थायी वारंटी थे।

वर्ष 2022 से फरार चल रहे कुल 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन कर लगातार तलाश की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया। फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में विशेष अभियान निरंतर जारी है।

गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा प्रधान आरक्षक सुशील इंगले , कुन्दन सिंह पवार , प्रवीण चौहान की सराहनीय भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.