साइबर ठगी पर बुरहानपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 'सेफ क्लिक 2.0' से हर नागरिक को किया अलर्ट
साइबर ठगी पर बुरहानपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 'सेफ क्लिक 2.0' से हर नागरिक को किया अलर्ट
बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सार्वजनिक स्थानों,धार्मिक स्थलों एवं स्कूलो में हुए जागरूक कार्यक्रम साइबर सुरक्षा का दिया संदेश।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन कर "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
दिनांक 04 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर शहर के 29 से अधिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उपस्थित रहे। उपस्थित सभी मीडिया इंफ्लुएंसर को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप, उनसे बचाव के उपाय एवं डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उनसे अपील की गई कि वे अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी सही एवं प्रमाणिक जानकारी साझा कर आमजन को जागरूक करने में पुलिस का सहयोग करें।
अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध मे की विस्तार से जानकारी दी गई।
साइबर शपथ दिलवाई गई। पेम्फलेट वितरित किए गए।
साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर जागरूकता "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के अंतर्गत आज बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानो , स्कूलो में हुए साइबरजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए एवं साइबर सुरक्षा का दिया संदेश थाना कोतवाली पुलिस शासकीय कन्या शाला चौक बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना लालबाग पुलिस द्वारा चित्रा टॉकीज लालबाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना गणपतिनाका पुलिस द्वारा प्रसिद्ध इच्छेश्वर हनुमान मंदिर लोधीपुरा में पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना नेपानगर पुलिस सिटिजन हाई सेकेंडरी स्कूल नेपानगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना निंबोला पुलिस द्वारा प्रसिद्ध शिव बाबा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपस्थित में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP एवं UPI फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवाwww.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं