A description of my image rashtriya news मारपीट व धमकी देने के मामले में अपराधी नितिन उर्फ नीतू की बढ़ी मुश्किलें, लालबाग पुलिस ने धारा 141 BNSS के तहत की कार्यवाही - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मारपीट व धमकी देने के मामले में अपराधी नितिन उर्फ नीतू की बढ़ी मुश्किलें, लालबाग पुलिस ने धारा 141 BNSS के तहत की कार्यवाही


थाना लालबाग क्षेत्र का आदतन अपराधी नितिन उर्फ नीतू तुलसानी के विरुद्ध थाना लालबाग पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत की कार्यवाही।

थाना लालबाग क्षेत्र मे सिंधीबस्ती का रहने वाला आदतन अपराधी व गुण्डा नितिन उर्फ नीतू पिता रमेश तुलसानी के विरुद्ध आदतन अपराध गतिविधियो मे लगाम लगाने हेतु सदाचरण के लिए दिनांक 09/06/2026 को एक वर्ष के लिए कोई आपराधिक घटना घटित नही करने हेतु बंधपत्र निष्पादित कर बाउंडओवर करवाया गया था। 

जिसके बावजूद अनावेदक नितिन उर्फ नीतू तुलसानी के द्वारा दिनांक 04/07/2026 को फरियादी पवन पिता सावलदास आसवानी निवासी सिंधीबस्ती के साथ लडाई झगडा मारपीट व जान से मारने की धमकी की घटना घटित की गई जिस पर दिनांक 04/07/2026 को अनावेदक नितिन उर्फ नीतू तुलसानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/2026 धारा धारा 296 (b), 115(2), 351(3) बीएनएस का अपराध घटित किया गया था जिसकी विवेचना वर्तमान मे प्रगति पर है आरोपी नितिन उर्फ नीतू तुलसानी के द्वारा बंधपत्र निष्पादित करने के बावजूद भी एक माह के भीतर अपराध घटित किया है जो धारा 141 बीएनएसएस का इस्तगासा दिनांक 24/07/2026 को तैयार कर माननीय एस.डी.एम. न्यायालय बुरहानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.