A description of my image rashtriya news "रक्तदान से जीवनदान का संदेश: नेपा लिमिटेड के शिविर में रक्तवीरों ने दिखाई मानवता की मिसाल" - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

"रक्तदान से जीवनदान का संदेश: नेपा लिमिटेड के शिविर में रक्तवीरों ने दिखाई मानवता की मिसाल"

रक्तदान से जीवनदान का संकल्प : विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में नेपा लिमिटेड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित।

विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड तथा रक्त केंद्र, शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में नेपा लिमिटेड चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इस पहल ने रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक एवं कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई आशा का संचार कर सकता है। समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को मजबूत बनाना प्रत्येक जागरूक नागरिक का नैतिक दायित्व है। नेपा लिमिटेड चिकित्सालय के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार झंझडीवाल ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान ही सुरक्षित रक्त उपलब्धता का सबसे विश्वसनीय आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को भी सशक्त बनाता है।

जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि नेपा लिमिटेड वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्थान समय-समय पर स्वास्थ्य, पर्यावरण, जनजागरूकता और सामुदायिक हित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करता रहा है।

शिविर में कुल 10 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। विशेष रूप से नेपा मिल्स श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सोनी, उपाध्यक्ष राहुल पटेल तथा सह सचिव अनीस मंसूरी ने रक्तदान कर कर्मचारियों को प्रेरित किया। संस्थान के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक सरोकार के इस अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर नेपा लिमिटेड चिकित्सालय से डॉ. राजश्री मोरे, डॉ. आशीष दुबे, कैलाश वर्मा, प्रमोद पाटिल, हैरिसन भंडारे, रेमू फ्रांसिस, संध्या सिंह, नारायण पारवे, मनोज चौहान, ज्योति स्वामी, डॉली प्रसाद, मुस्तरी बेगम, वेदांत वाघमारे, जगदीश चौहान, अनिवेश पांडे, विनोद पाटिल तथा अनुप गुजराती उपस्थित रहे। रक्त केंद्र, शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर से सुमित त्यागी, रुद्रांश शिवास, स्वप्निल दगी तथा सुरखान खान की सक्रिय सहभागिता रही।

संदीप ठाकरे 
जन संपर्क अधिकारी 
नेपा लिमिटेड

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.