A description of my image rashtriya news बीएचईएल के अनुभवी वित्त विशेषज्ञ पी.जे.एम. डिक्सन को नेपा लिमिटेड की अहम जिम्मेदारी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बीएचईएल के अनुभवी वित्त विशेषज्ञ पी.जे.एम. डिक्सन को नेपा लिमिटेड की अहम जिम्मेदारी

बीएचईएल के अनुभवी वित्त विशेषज्ञ पी.जे.एम. डिक्सन को नेपा लिमिटेड की अहम जिम्मेदारी

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम वित्त पी.जे.एम. डिक्सन को नेपा लिमिटेड के निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल के एजीएम वित्त पी.जे.एम. डिक्सन ने निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बुधवार को नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नेपा लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नरेश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत निदेशक वित्त पी.जे.एम. डिक्सन का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक वित्तीय अनुभव, पेशेवर दक्षता और नेतृत्व क्षमता से संस्थान की वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संस्थान के विकास को नई गति प्राप्त होगी। निवृत्तमान निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर डिक्सन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति और वित्तीय सुदृढ़ता के लिए अनुभव, समन्वय और दूरदृष्टि महत्वपूर्ण हैं तथा उन्हें विश्वास है कि डिक्सन के नेतृत्व में नेपा लिमिटेड नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा। नवागत निदेशक वित्त पी.जे.एम. डिक्सन ने स्वागत के लिए उपस्थित अफसर-कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेपा लिमिटेड देश की महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कंपनी के विकास, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि पी.जे.एम. डिक्सन वर्तमान में बीएचईएल भोपाल में एजीएम वित्त के पद पर कार्यरत हैं। वे लागत एवं प्रबंधन लेखाकार तथा कंपनी सचिव की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पृष्ठभूमि रखते हैं। डिक्सन आगामी एक वर्ष तक नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक वाणिज्य एवं कार्य सुरेंद्र मेहता, प्रबंधक पेपर मशीन महेंद्र केशरी, प्रबंधक पेपर मशीन एवं फिनिशिंग हाउस के.के. देशमुख, प्रबंधक अनुरक्षण विजय चौधरी, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक इंस्ट्रूमेंट मनीषकांत शर्मा, प्रबंधक आईटी और वित्त संजीव कानडे, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक वाणिज्य सुनील कुमार कुलथे, उप प्रबंधक वाणिज्य विकास रेड्डी, विभागाध्यक्ष डी-इंकिंग संयंत्र देवेंद्र महोबे, विभागाध्यक्ष सुरक्षा एवं अग्नि संजय पवार, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संबंध एवं कल्याण दिनेशचंद्र सोवले, सहायक अधिकारी कार्मिक एवं प्रशासन राजेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संदीप ठाकरे 
जन संपर्क अधिकारी 
नेपा लिमिटेड, नेपानगर

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.