A description of my image rashtriya news जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 98 हितग्राहियों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 98 हितग्राहियों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

नगर परिषद् शाहपुर द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ के शिविर” का आयोजन किया।

नगरीय क्षेत्र शाहपुर में शासन निर्देशानुसार हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से “जनकल्याणकारी योजनाओ के शिविरो” का आयोजन दिनांक 12 जून 2026 से 18 जून 2026 तक करने हेतु केलेंडर जारी किया गया है जिसमे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जावेंगा ! 
इसी कड़ी में कलेक्टर महोदय एवं श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष नगर परिषद् शाहपुर के आदेशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में दिनांक 17.06.2026 को सत्यम गैस एजेंसी के सामने अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा परिषद् पदाधिकारियों, अधिकारियो कर्मचारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण कर लाभान्वित किया गया | 
आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर में नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमे वृद्धावस्था पेंशन 09, कल्याणी पेंशन 05, PM स्वनिधि 03, मातृत्व वंदना 04,आधार कार्ड संशोधन 11, आधार कार्ड पंजीयन 15,आयुष्मान कार्ड 32, आयुष विभाग से मरीजो का परिक्षण 19, इस प्रकार 98 आवेदन प्राप्त हुवे है |
उक्त शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, श्री विनोद चौधरी, श्री शेख ताजुद्दीन, श्री पवन बड़ोले, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री आकाश रखोँडे, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्री विजय पटोले, संजय चौधरी, श्री वासुदेव वर्मा, श्री रतन सिंग रावत, श्री इश्वर वरखेडे, श्री हिमांशु पाटिल, श्री वसंत महाजन, श्री अभिषेक जवरे, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक सुश्री शारदा भटकर एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे |

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.