A description of my image rashtriya news मोहर्रम पर्व एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बुरहानपुर पुलिस को आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा का दिया विशेष प्रशिक्षण। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मोहर्रम पर्व एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बुरहानपुर पुलिस को आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा का दिया विशेष प्रशिक्षण।

मोहर्रम पर्व एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बुरहानपुर पुलिस को आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा का दिया विशेष प्रशिक्षण।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे 
एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में मोहर्रम पर्व एवं अन्य आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण प्लाटून कमांडर श्री जितेंद्र सिंह तोमर एवं उनकी टीम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए व्यवहारिक रूप से दक्ष बनाना था।

आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा के सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी।

बाढ़ एवं जलभराव जैसी परिस्थितियों में सुरक्षित रेस्क्यू की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।

लाइफ जैकेट के सही एवं सुरक्षित उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

परीक्षण के दौरान बताया गया कि लाइफ जैकेट पहनने से व्यक्ति लंबे समय तक पानी में सुरक्षित रह सकता है तथा उसके डूबने की संभावना काफी कम हो जाती है, जिससे बचाव दल को रेस्क्यू के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

पानी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से बचाने की विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार, संचालन एवं आग लगने की स्थिति में उसके प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

स्ट्रेचर के सही उपयोग, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने एवं प्राथमिक रेस्क्यू तकनीकों का अभ्यास।

आपदा प्रबंधन में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी एवं उनका व्यवहारिक प्रदर्शन।

आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल के समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी उपकरणों का व्यवहारिक अभ्यास किया तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने की तकनीकों को समझा।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस बल को हर प्रकार की आपातकालीन परिस्थिति के लिए तैयार रखना तथा त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.