बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थाना क्षेत्र के बैंकों, एटीएम, डाकघरों एवं सीएससी केंद्रों में उपस्थित जनमानस को डिजिटल अरेस्ट, KYC, OTP, UPI एवं निवेश धोखाधड़ी विषयों पर जागरूक कर पेम्फलेट वितरित किए गए।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक" 2.0 साइबर जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा आज जिले के विभिन्न बैंकों, एटीएम, डाकघरों एवं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता पेम्फलेट भी वितरित किए गए।
अभियान के तहत आमजन को डिजिटल अरेस्ट, KYC फ्रॉड, OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड एवं निवेश (Investment) धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
नागरिकों को किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करने तथा अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।
साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
*थाना निंबोला* में प्रभारी निंबोला एवं पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम निंबोला बस स्टैंड स्थित सीएससी केंद्र पर ग्रामवासियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्ट, KYC, OTP, UPI एवं निवेश धोखाधड़ी के संबंध में जागरूक करते हुए पेम्फलेट वितरित किए गए।
*थाना शिकारपुरा* में थाना प्रभारी शिकारपुरा एवं पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम दरियापुर बस स्टैंड स्थित सीएससी केंद्र पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामवासियों को डिजिटल अरेस्ट, KYC, OTP, UPI एवं निवेश धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा जागरूकता पेम्फलेट वितरित किए गए।
*थाना खकनार* में थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा ग्राम सिरपुर में मोहर्रम पर्व के ताजिया विसर्जन चल समारोह में अभियान के तहत उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरण किए गए।
*चौकी धूलकोट* में चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा ग्राम धूलकोट में अभियान के तहत लोगों को साइबर संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी गई एवं उससे एवं उससे बचने के तरीके भी बताए गए एवं पेम्फलेट वितरित किए गए।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा "सेफ क्लिक" 2.0 अभियान के माध्यम से लगातार जनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
*"सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।"*
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं