बुरहानपुर जलगांव सड़क मार्ग भीषण सड़क हादसा ट्रक
बुरहानपुर
करौली घाट पर असंतुलित होकर आयसर वाहन पलटा, जिसमे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, 2 घायल बताए जा रहे है।
बुरहानपुर जिले शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करौली घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया, हादसे में एक की हुई मौत और दो घायल बताए जा रहे हैं, जानकारी अनुसार आयसर वाहन जलगांव जामोद की और से बुरहानपुर की ओर आ रही थी।
उसमें ड्राईवर कंडक्टर और एक व्यक्ती सवार था जिसमें आयसर पलटने से एक की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन करौली घाट के मोड़ पर संतुलन खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई।
हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर घाट क्षेत्र में सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को उजागर किया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट मार्ग पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं