A description of my image rashtriya news वन विभाग का बड़ा अभियान: एक ही दिन में 17.5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, चला बुलडोजर और खंती खुदाई। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वन विभाग का बड़ा अभियान: एक ही दिन में 17.5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, चला बुलडोजर और खंती खुदाई।

वन विभाग का बड़ा अभियान: एक ही दिन में 17.5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, चला बुलडोजर और खंती खुदाई।

शाहपुर और बोदरली परिक्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वन माफियाओं में मचा हड़कंप
बुरहानपुर। वन भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ दो परिक्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 17.5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और वन विभाग के सख्त तेवर साफ नजर आए।

जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र शाहपुर अंतर्गत बीट जम्बूपानी के कक्ष क्रमांक 423 में परिक्षेत्र स्तरीय अतिक्रमण बेदखली अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने 15 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर, वन अमला एवं सुरक्षा श्रमिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर परिक्षेत्र बोदरली अंतर्गत बीट भिंगारा के कक्ष क्रमांक 394 में भी वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 2.5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए मौके पर अतिक्रमण रोधी खंती (ट्रेंच) खुदाई कार्य भी कराया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा करना और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को समाप्त करना है।
यह कार्रवाई वन संरक्षक खंडवा श्रीमती बासु कन्नोगिया एवं वन मंडल अधिकारी विद्याभूषण सिंह के निर्देशन तथा उप वन मंडल अधिकारी अजय सागर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अभियान का नेतृत्व परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर कुमारी श्यामलता मरावी एवं परिक्षेत्र अधिकारी बोदरली लखनलाल वास्कले ने किया। कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.