A description of my image rashtriya news आम आदमी पार्टी की नई टीम मैदान में, बुरहानपुर में 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी को सौंपे नियुक्ति पत्र - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आम आदमी पार्टी की नई टीम मैदान में, बुरहानपुर में 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी को सौंपे नियुक्ति पत्र

बुरहानपुर।
आम आदमी पार्टी जिला बुरहानपुर की नवगठित 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर, प्रदेश सहसचिव शादिक अख्तर एवं जिला अध्यक्ष शरीफ़ शालीमार की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी, समर्पण एवं सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश सहसचिव शादिक अख्तर ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी आगामी दिनों में जनहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती एवं प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

जिला अध्यक्ष शरीफ़ शालीमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि बुरहानपुर जिले में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की गतिविधियों को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.