A description of my image rashtriya news 300 से अधिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, TET से छूट की मांग को लेकर कलेक्टर पहुंचे। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

300 से अधिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, TET से छूट की मांग को लेकर कलेक्टर पहुंचे।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन।

 पुरे प्रदेश भर के साथ ही अपने जिले में भी कलेक्टर महोदय को 4 सेट में ज्ञापन सौपा।यह ज्ञापन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नई दिल्ली के आव्हान पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में जिला इकाई द्वारा बुरहानपुर सौपा गया।


वर्ष 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों की TET परीक्षा की अनिवार्यता के समाप्त करने के लिए माननीय प्रधानमंत्रीजी,मान.केंद्रिय शिक्षा मंत्री भारत सरकार,अपने प्रदेश मान. मुख्यमंत्रीजी,प्रदेश के शिक्षा मंत्रीजी को जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम ज्ञापन दिया गया।








ज्ञापन का वाचन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धनराज पाटील ने किया जिस में संसद में 2017 के शिक्षा के अधिकार में संशोधन कर 2010 के पूर्व लगे सभी शिक्षकों को TET परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त करने का निवेदन किया।इस अवसर पर जिले भर से शेकड़ो की तादाद में लगभग 300 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाये तथा विविध संघठन के साथीगण उपस्थित रहे।


प्रमुखता से मध्यप्रदेश संघ के प्रदेश सचिव अमर पाटिल,कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा. संतोषसिंह दीक्षित, शिक्षक संघ के विनोद पवार,राजू सावगड़े, शालिकराम राजाराम चौधरी,दीपेश जाधव, धर्मेंद्र चौकसे,मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिले से आये समस्त कार्यकारिणीयों पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.