A description of my image rashtriya news सड़क पर मौत की टक्कर : दो बाइक सवार भिड़े, एक ने मौके पर तोड़ा दम - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सड़क पर मौत की टक्कर : दो बाइक सवार भिड़े, एक ने मौके पर तोड़ा दम

रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

रिपोर्ट मुजफ्फर शाह 
बुरहानपुर। जिले के ग्राम रायतलाई और तुकोइथड़ के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो डिलक्स बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर
पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान मुकेश कास्डे निवासी रायतलाई के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद खकनार अस्पताल रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.