A description of my image rashtriya news प्रतिमा स्थापना में देरी पर भड़का समाज: 'अब और विलंब हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन', कलेक्टर कार्यालय पहुंचे समाजजन! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्रतिमा स्थापना में देरी पर भड़का समाज: 'अब और विलंब हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन', कलेक्टर कार्यालय पहुंचे समाजजन!

लालबाग सागर टावर प्रतिमा मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे समाजजन 
 
अब ओर विलंब लगा तो करेंगे उग्र आंदोलन दत्तू मेढ़े...

 कई सालों से लालबाग सागर टावर स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर दिन प्रतिदिन विलंब लग रहा है, पहले 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती का आश्वासन दिया गया, 

फिर बौद्ध पूर्णिमा का आश्वासन दिया गया,और आखिरी 25 मई का बोले थे ऐसा करते-करते 20-25 वर्ष ड़ॉ बाबा साहब के प्रतिमा को लेकर गुमराह किया जा रहा है, जब दत्तू मेढ़े ने मूर्तिकार से बात की गई तो उनसे पूछा गया कि आप प्रतिमा क्यों नहीं ला रहे हो तो उसने बताया कि मैं गाड़ी लोडिंग कर रहा था कि कमिश्नर का फोन आता है,

 तो कहते हैं कि जब हम बोलेंगे तभी आना हमारे बिना पूछे यहां आने की कोई आवश्यकता नहीं, जब तक मूर्तिकार को नगर निगम आयुक्त का लेटर नहीं मिलता।


 पुणे से लाने के लिए तब तक वह बुरहानपुर नहीं आ सकता यह बात जैसी मुझे पता चली तत्काल दूसरे दिन कलेक्टर कार्यालय समाज के साथ पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से बात करते हुए लिखित में भीम आर्मी ने वार्निंग दी है, कि यदि अब अधिक विलंब लगा तो उग्र आंदोलन करेंगे ऐसी चेतावनी दी गई।



इसी के दरमियान पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी आश्वासन दिया है कि आप शांतता बनाए रखें माननीय कलेक्टर महोदय से चर्चा करके समाधान करने की कोशिश करूंगा अभी आप कुछ समय दीजिए मैं शाम तक आपको क्लियर करके जो भी स्थिति बनती है।


 वह बताता हूं, अभी कलेक्टर महोदय ऑनलाइन मीटिंग में है, इसलिए मिल नहीं पाएंगे, संबंधित अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी है, यह आखरी और अंतिम निवेदन है।
 नहीं तो पुणे हम स्वयं जाएंगे प्रतिमा लेकर आएंगे।



 इसी के चलते उपस्थित मिठाराम ठाकरे,अशोक गवंई, एन.आर.गजभिये, संगीता तायड़े,भारती सोनवने, मुकेश अटकडे,विनोद मोरे सचिन मोरे,सचिन तायड़े,रमजान तड़वी, दीपक सोनवने,प्रेम कोसौदे, लक्की धुंदले,शिवा वाघ, सुखलाल दामोदरे,गोकुल पानपाटिल आदि..

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.