शादी के मंच से सड़क सुरक्षा का संदेश, थाना प्रभारी अभिषेक जाधव की सराहनीय पहल
बुरहानपुर
विशेष यातायात अभियान के तहत थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव द्वारा विवाह समारोह में सहभागिता कर नवदंपति को उपहार स्वरूप हेलमेट किए भेंट।
थाना प्रभारी खकनार द्वार विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
अति.पुलिस अंतर सिंह कनेश निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन सभी थाना एवं चौकी स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
जिला बुरहानपुर में चल रहे यातायात विशेष अभियान के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव द्वारा ग्राम रक्षा समिति अध्यक्ष श्री राज कुमार पटेल की बहन के विवाह समारोह में सहभागिता कर नवदंपति को उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किए गए।
थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।
विवाह अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
उपस्थित जनसमुदाय को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि हेलमेट केवल चालानी कार्रवाई से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपकरण है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से स्वयं हेलमेट पहनने एवं अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।
विशेष रूप से युवाओं को तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया गया।
विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने पुलिस की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा यातायात विशेष अभियान के अंतर्गत जिलेभर में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं