A description of my image rashtriya news वन माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर”! बुरहानपुर में 30 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, जंगल बचाने उतरा पूरा अमला - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वन माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर”! बुरहानपुर में 30 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, जंगल बचाने उतरा पूरा अमला

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही- वन मण्डल बुरहानपुर अंतर्गत अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार बेदखली कार्यवाही की जा रही है|इसी तारतम्य में वन मण्डल अधिकारी।



 बुरहानपुर के निर्देशन एवं उप वन मंडल अधिकारी नेपानगर के मार्गदर्शन, उपस्थिति एवं तहसीलदार धुलकोट, परिक्षेत्र अधिकारी असीर/धूलकोट/नेपानगर की उपस्थिति में आज दिनांक 12/05/2026 को वन परिक्षेत्र असीर के बीट पूर्व नसीमपुरा के कक्ष क्रमांक 148 में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही की गई एवं अतिक्रमण रोधी खंती खोदी जाकर स्थानीय उपयोगी वृक्ष प्रजाति के बीज बोये गए। 
उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र असीर, धुलकोट, नेपानगर एवं नावरा के वन अमले ने संयुक्त रूप से भाग लिया।उक्त अवैध अतिक्रमण बेदखली
कार्यवाही के दौरान लगभग 30 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया गया। वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की शांतिपूर्ण कार्यवाही की गईं।


श्री सिंह ने बताया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही का आगे भी नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.