A description of my image rashtriya news चोरी-ठगी पर लगेगा ब्रेक! कोतवाली थाना प्रभारी ने सराफा व्यापारियों संग बनाई सुरक्षा रणनीति - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

चोरी-ठगी पर लगेगा ब्रेक! कोतवाली थाना प्रभारी ने सराफा व्यापारियों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

बुरहानपुर



थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा सराका एशोसियशन एवं सराफा दुकानदारों की ली बैठक।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।

अति.पुलिस अधीक्षक  अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 12/05/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देअरवाल द्वारा सराफा एसोसिएशन एवं सराफा व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 


बैठक में शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव:-

सभी सराफा दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने एवं नियमित रूप से चालू स्थिति में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

दुकानों में इमरजेंसी अलार्म सिस्टम लगाने हेतु कहा गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना पुलिस तक पहुंच सके।

संदिग्ध ग्राहक, संदिग्ध गतिविधि अथवा अपरिचित व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु व्यापारियों से अपील की गई।

व्यापारियों एवं पुलिस के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने का सुझाव दिया गया।

दुकानों में आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं नए स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने हेतु समझाइश दी गई।

व्यापारियों को अधिक मात्रा में नकदी लेकर अकेले आवागमन नहीं करने तथा बैंक लेनदेन में सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया।

दुकान बंद करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करने एवं रात्रि में विशेष सतर्कता रखने हेतु कहा गया।

साइबर ठगी, नकली सोना गिरवी रखने एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव संबंधी जानकारी भी व्यापारियों को दी गई।

बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तु अथवा संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर तत्काल डायल-112 अथवा स्थानीय पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया।

पुलिस द्वारा समय-समय पर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त एवं रात्रि भ्रमण बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।

व्यापारी संघ द्वारा सुझाव दिया गया कि यदि अन्य राज्य अथवा जिले की पुलिस किसी कार्यवाही हेतु बुरहानपुर आती है, तो व्यापारी संघ को भी सूचित किया जाए, ताकि व्यापारी संघ आवश्यक सहयोग प्रदान कर सके।

थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि बुरहानपुर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है एवं किसी भी समस्या पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई एवं सभी व्यापारियों द्वारा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली नीता देअरवाल एवं थाना स्टॉफ,सराफा संघ से श्री सौरभ श्रॉफ, श्री संतोष श्रॉफ, श्री उपेन्द्र‌ श्रॉफ, श्री दिलीप श्रॉफ, एव आरसी बाफना मैनेजर श्री ऋषभ जैन व अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.