‘पहले सुरक्षा फिर सेवा’ — जनगणना कर्मचारियों के लिए बीमा योजना लागू करे सरकार: संतोष दीक्षित
जनगणना में मैं कार्य कर रहे सभी कर्मचारी अधिकारी शिक्षक शिक्षिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जो भी लोग इसमें कार्य करें उन सब का बीमा किया जाना बहुत आवश्यक है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सभी लोग राष्ट्रीय कार्य जनगणना में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं।
लेकिन सरकार को भी उनका स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और उसके लिए कम से कम एक-एक कर्मचारी का अधिकारी का 20 से 50 लाख तक का बीमा किया जाना चाहिए क्योंकि फील्ड ट्रेनर डॉक्टर अशफाक खान को आया हार्ट अटैक।
राष्ट्रीय पर्व जनगणना मकान सूचीकरण का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई के बीच संपन्न होने वाला है इस कार्य को संपन्न करने के लिए शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मचारी सतत अपनी सेवाएं दे रहे हैं शहर बुरहानपुर में तापमान 44 से 46 डिग्री होने के कारण कर्मचारियों को धूप में अपनी ड्यूटी पूर्ण करना पड़ रहा है।
घरो घर जाकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां एकत्रित करना पड़ रही है अधिकांश कर्मचारी परेशानी का एहसास कर रहे हैं अस्वस्थ हो रहे हैं जिसके कारण कार्य गति पकड़ने की बजे धीमा हो रहा है आए दिन कर्मचारी बीमार हो रहे हैं ।
ऐसे में मैं संतोष दिक्षित लगातार केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार से लगातार यह मांग करते आ रहा हूं कि हमारे राष्ट्रीय पर्व जनगणना मकान सूचीकरण में जितने भी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं सबका प्रथम दृष्टियां *बीमा* किया जाना उचित होगा कार्य का बोझ इतना है कि हार्ट अटैक के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी फील्ड ट्रेनर डॉक्टर अशफाक अहमद खान अपने राष्ट्रीय पर्व को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने में जुटे हुए हैं मैं संतोष दिक्षित पुनः मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध करता हूं कि समस्त प्रदेश की कर्मचारियों का बीमा किया जाना राष्ट्रहित में एवं विधि अनुसार न्याय उचित होगा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं