A description of my image rashtriya news मूकबधिर युवती से दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मूकबधिर युवती से दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरा

मूकबधिर युवती से दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

सतना -जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।



 पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे के नेतृत्व में सभापुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार आरोपी अमन गुप्ता उर्फ रवि (23 वर्ष) निवासी ग्राम बिहरा, थाना कोटर को 2 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। 


घटना 29 अप्रैल की बताई जा रही है, जब चार युवकों द्वारा एक मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही दो आरोपी किशन सिंह और अभयनंद द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, मामले का एक अन्य आरोपी विकास उर्फ गोलू गुप्ता अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।


 आरोपी पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपी को शरण देने वालों की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ भी विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.