A description of my image rashtriya news नेपानगर: विधानसभा प्रभारी हेमंत टाले ने की मंडलम के कार्यों की समीक्षा, हर वार्ड में अध्यक्ष नियुक्त करने का अल्टीमेटम - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नेपानगर: विधानसभा प्रभारी हेमंत टाले ने की मंडलम के कार्यों की समीक्षा, हर वार्ड में अध्यक्ष नियुक्त करने का अल्टीमेटम

कांग्रेसी नेताओं ने मंडलम कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा

नेपानगर। कांग्रेस नेताओं द्वारा मंडलम अध्यक्ष का कार्यों और कार्यकारिणी को लेकर समीक्षा बैठक की। रविवार को सुबह 11 बजे के करीब नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। 



बैठक में नेपानगर विधानसभा प्रभारी हेमंत टाले, जिला संगठन मंत्री अशोक पाटिल और ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने मंडलम के समस्त पदाधिकारी के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की।


 विधानसभा प्रभारी हेमंत टाले ने मंडलम अध्यक्ष पांडुरंग आमले को उनके कार्यकारिणी और मंडलम के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 हेमंत टाले ने कहा की प्रत्येक वार्डों में एक वार्ड अध्यक्ष जल्द से जल्द नियुक्त किया जाए। वहीं आगामी चुनाव को लेकर मंडलम के समस्त पदाधिकारी से विचार विमर्श किया।


 इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, महिला कांग्रेस नेत्री विजेयता चौहान, कुलदीप श्रीवास्तव, विष्णु थाटे, संजीव तोरानी, पार्षद प्रदीप मिसाल, अम्बादास सोनवने, जितेंद्र पाटिल, पार्वती बाई भिलावेकर,विनोद पाल, प्रेम सिंग जमरा,प्रभाकर अडकमोल,जितेंद्र चौहान कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली और आभार मंडलम अध्यक्ष पांडुरंग आमले ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.