अनुज के निधन से गमगीन सांसद परिवार—बोहरड़ा पहुंच खंडेलवाल ने जताई गहरी संवेदना
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के अनुज के निधन पर शोक व्यक्त करने बोहरड़ा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के अनुज स्वर्गीय श्री विश्वनाथ पाटील (बाडू भाई) के दुःखद निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी उनके निज निवास ग्राम बोहरड़ा पहुंचे।
इस दौरान श्री खंडेलवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय विश्वनाथ पाटील अपने मिलनसार व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और हर कोई इस क्षति को अपूरणीय बता रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष की इस संवेदनशील उपस्थिति ने न केवल परिवार को संबल प्रदान किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि दुख की इस घड़ी में संगठन और समाज साथ खड़ा है।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं