A description of my image rashtriya news घेराबंदी से घबराए तस्कर फरार—बुरहानपुर में 250 किलो सलई गोंद जब्त, वन विभाग का बड़ा एक्शन। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

घेराबंदी से घबराए तस्कर फरार—बुरहानपुर में 250 किलो सलई गोंद जब्त, वन विभाग का बड़ा एक्शन।

घेराबंदी से घबराए तस्कर फरार—बुरहानपुर में 250 किलो सलई गोंद जब्त, वन विभाग का बड़ा एक्शन।


बुरहानपुर जिले में वन विभाग की सख्ती के चलते गोंद तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दांतपहाड़ी से एक वाहन द्वारा अवैध रूप से गोंद ले जाए जाने की खबर पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खकनार मार्ग पर घेराबंदी की। 


वनपरिक्षेत्राधिकारी रितेश कुमार उईके के नेतृत्व में वन अमले ने रणनीति बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।


घेराबंदी की भनक लगते ही वाहन चालक घबरा गया और सलई गोंद को रास्ते में छुपाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर वन टीम ने ग्राम धावा के पास कच्चे मार्ग की पुलिया के नीचे छिपाकर रखे गए 10 कट्टों में करीब 250.900 किलो सलई गोंद बरामद किया।




वन विभाग का मानना है कि कार्रवाई के डर से तस्कर माल छोड़कर भाग निकला। इस पूरी कार्रवाई में वनरक्षक रूपा मुडिया, दुर्गेश तोमर, सुरेश दांगी, कचरू गुर्जर सहित अन्य स्टाफ और सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।
वन विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


 विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि जंगल संसाधनों की तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.