नेपा लिमिटेड में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य निक्षय अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
नेपा लिमिटेड में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य निक्षय अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र परिसर में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य निक्षय अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेपा लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नरेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सीएमडी नरेश सिंह ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही किसी भी औद्योगिक संस्थान की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता के लिए इस प्रकार के अभियान समाज और उद्योग दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
मुख्य महाप्रबंधक एवं कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन ने कहा कि कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु नेपा प्रबंधन सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता को स्वस्थ कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताया।
जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि कलेक्टर बुरहानपुर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में मिल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की टीबी स्क्रीनिंग, चेस्ट एक्स-रे, बलगम जांच, एचआईवी जांच, बीपी एवं शुगर जांच के साथ आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 131 ओपीडी पंजीकृत की गईं। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजू राठौड़, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रंजना पांडे, संजना कुशवाहा, रेणुका डावर, फार्मासिस्ट मोहम्मद दानिश, रेडियोग्राफर कल्पना शाक्यवार, पीटर मेडा, एएनएम माधुरी हटकर, अरुणा तायडे, सुपरवाइजर संजय कोकटनूर तथा कुष्ठ रोग विभाग से प्रवीण श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। वही नेपा लिमिटेड चिकित्सालय से डॉ अनिल कुमार झंझडीवाल, सिस्टर मार्था जोसेफ, हैरिसन भंडारे, वेदांत वाघमारे, धर्मा पवार, प्रह्लाद वर्मा एवं वर्षा शेलार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, विभागाध्यक्ष डी-इंकिंग संयंत्र देवेंद्र महोबे, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, नेपा मिल श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सुरक्षा विभागाध्यक्ष संजय पवार, अनिल कुमार अहीरे सहित कर्मचारी, अधिकारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
संदीप ठाकरे
जन संपर्क अधिकारी
नेपा लिमिटेड
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं