घाघरला में पोषण और नारी शक्ति का संगम: आठवें पोषण पखवाड़ा में महिलाओं को मिला स्वास्थ्य का संदेश!
घाघरला में पोषण और नारी शक्ति का संगम: आठवें पोषण पखवाड़ा में महिलाओं को मिला स्वास्थ्य का संदेश!
ग्राम घाघरला में आठवां पोषण पखवाड़ा एवं नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित ग्राम की महिलाओं और पुरुषों को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विशेष रूप से महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण की गुणवत्ता और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि सही पोषण न केवल माताओं बल्कि आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए भी बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक कुसुम लता तिवारी, मधुबाला चतुर्वेदी, मिशन न्यू कार्यक्रम से जितेंद्र कोचले एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाओं ने हिस्सा लेकर जागरूकता का संदेश ग्रहण किया।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं