घाघरला में ‘पानी चौपाल’: जल संरक्षण को लेकर किसानों-ग्रामीणों को किया जागरूक, जल गंगा अभियान को मिली गति!
घाघरला में ‘पानी चौपाल’: जल संरक्षण को लेकर किसानों-ग्रामीणों को किया जागरूक, जल गंगा अभियान को मिली गति!
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत ग्राम घाघरला में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा “पानी चौपाल” का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण के महत्व और आने वाले जल संकट से निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एस.आर. चौहान ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, कम पानी वाली फसलें, फलदार पौधारोपण और आधुनिक जल प्रबंधन तकनीकों के बारे में जागरूक किया।
चौपाल के दौरान ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई और वर्षा जल संचयन, तालाबों, कुओं व अन्य जल स्रोतों के संरक्षण पर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर किसानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में गांव के सरपंच रतन पटेल, सचिव प्रेम सिंह वास्कले, रोजगार सहायक संजय चौहान, अधिकारी पांडे जी सहित 50 से अधिक ग्रामीण महिला-पुरुष किसान मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 पूरे मध्य प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार, साफ-सफाई और नई संरचनाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जल ही जीवन है” — इसी संदेश के साथ ऐसी चौपालें जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ी जनक्रांति का आधार बन रही हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं