A description of my image rashtriya news खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान: हिंदू एकता पर जोर, काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण की बात - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान: हिंदू एकता पर जोर, काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण की बात

रिपोर्ट नितिन झवर 

खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान: हिंदू एकता पर जोर, काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण की बात



खंडवा। प्रवीण तोगड़िया ने अपने खंडवा प्रवास के दौरान हिंदू एकता का संदेश दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को पहले हिंदू के रूप में एकजुट होना चाहिए। उनका मानना है कि एकता से समाज मजबूत होता है, जबकि विभाजन से कमजोरी आती है।



प्रेसवार्ता में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य हिंदू समाज को संगठित करना और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत से हटाने की बात भी कही।



तोगड़िया ने काशी और मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग भी सरकार के सामने रखी।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में बेटियों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि वे सही निर्णय ले सकें। उन्होंने स्वास्थ्य और सामाजिक अभियानों का जिक्र करते हुए बताया कि एक करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिनके लिए स्वास्थ्य जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी।



किसानों के हित में उन्होंने सरकार से जल्द गेहूं खरीदी शुरू करने की मांग भी की, ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य मिल सके।


प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने राजनीतिक विषयों पर टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतभेद और विचार भिन्नता स्वाभाविक है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.