A description of my image rashtriya news ताप्ती किनारे मिला पत्नी का शव, हत्या का खुलासा—आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ताप्ती किनारे मिला पत्नी का शव, हत्या का खुलासा—आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे!

लोकेशन :-बैतूल मध्यप्रदेश

रिपोर्टर :-कमलाकर तायवाड़े



घरेलू कलह का खूनी अंत पत्नी के कत्ल का आरोपी पति गिरफ्तार, बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई।


 मध्य प्रदेश के बैतूल से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर, जहाँ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पति को सलाखों के पीछे भेज दिया है। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गांडवा में 19 अप्रैल को ताप्ती नदी के किनारे हुई इस रूह कँपा देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।


 मृतिका बाली बाई जब नदी पर स्नान करने गई थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई और बाद में उसका लहूलुहान शव पानी के भीतर मिला। मृतिका के सिर पर गहरे घाव और अत्यधिक रक्तस्त्राव इस बात की गवाही दे रहे थे कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि एक सोची- समझी हत्या है। 


परिजनों के संदेह की सुई मृतिका के पति मोंगिया जावरकर पर टिकी थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के कड़े निर्देशों पर पुलिस की विशेष टीमों ने जाल बिछाया।


वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया और आखिरकार फरार चल रहे हत्यारे पति को 26 अप्रैल को दबोच लिया।


पुलिस की कड़ी पूछताछ के सामने आरोपी का धैर्य टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि घरेलू विवाद के चलते उपजे आक्रोश में उसने पत्थर मारकर अपनी ही पत्नी की जान ले ली थी। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे और एफएसएल विशेषज्ञ आबिद अंसारी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही दिनों में आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। 


जिला पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई के माध्यम से जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास जगाया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.