A description of my image rashtriya news स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सिटीजन फीडबैक अभियान शुरू - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सिटीजन फीडबैक अभियान शुरू

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सिटीजन फीडबैक अभियान शुरू

बुरहानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए शहर में सिटीजन फीडबैक अभियान तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन करना है।

नगर निगम बुरहानपुर द्वारा शहर के स्कूलों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम की टीम स्कूलों तथा घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर रही है और उन्हें स्वच्छता से जुड़े 13 सरल प्रश्नों के माध्यम से अपना फीडबैक देने के लिए प्रेरित कर रही है।

इस अभियान को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदगण ने भी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सिटीजन फीडबैक दें और अपने शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहयोग करें।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण टीम का सहयोग करें और अपने मोबाइल के माध्यम से भी आसानी से फीडबैक दर्ज करें। इसके लिए https://cf.sbmurban.org/ लिंक पर जाकर या उपलब्ध QR कोड स्कैन कर सिटीजन फीडबैक दिया जा सकता है।

आइए, हम सभी मिलकर बुरहानपुर को देश के स्वच्छतम शहरों में शामिल कराने में अपना योगदान दें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.