कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजितस्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित
स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
डीएलसीसी बैठक में बैंकिंग कार्यों एवं शासकीय योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बुरहानपुर/ कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बैठकों के माध्यम से विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए एचपीवी टीकाकरण की प्रगति पर विशेष ध्यान देने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि लक्ष्य समय पर पूर्ण हो सके। बैठक में टीबी नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई तथा जिन क्षेत्रों में टीबी के मामले अधिक हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने एवं मातृत्व मृत्यु से संबंधित हाई रिस्क प्रकरणों का सतत फॉलोअप लेने के निर्देश दिए गए।
इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि कुपोषित, सेम एवं मेम बच्चों को प्राथमिकता के साथ एनआरसी में भर्ती कर उनकी समुचित देखभाल की जाए।
सीईओ श्री वर्मा ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन प्राथमिकता के साथ करें तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायें। बैठक के दौरान स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला मौजूद रहा।
डीएलसीसी की बैठक आयोजित
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक के दौरान बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी सेक्टरों में प्रगति पर चर्चा भी हुई। इस अवसर पर विशेष रूप से शासन प्रयोजित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सीईओ श्री वर्मा ने कहा कि शासन की योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। इस संदर्भ में एलडीएम श्री महावीर राय को विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में विभागीय अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं