कृषक कल्याण वर्ष-20261 अप्रैल से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही कृषकों को प्राप्त होगा उर्वरकउर्वरक वितरण की नवीन ‘‘ई-विकास प्रणाली’’ पर प्रशिक्षण संपन्न
कृषक कल्याण वर्ष-2026
1 अप्रैल से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही कृषकों को प्राप्त होगा उर्वरक
उर्वरक वितरण की नवीन ‘‘ई-विकास प्रणाली’’ पर प्रशिक्षण संपन्न
बुरहानपुर, कृषक कल्याण वर्ष अंतर्गत जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में कृषकों को कृषि की नवीन तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में किसानों के लिए कृषि उपज मण्डी केला निलामी सभागृह में उर्वरक वितरण की नवीन ऑनलाइन ‘‘ई-विकास प्रणाली‘‘ के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित रहा। इस प्रणाली का उद्देश्य प्रत्येक किसान तक समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण में उपसंचालक कृषि श्री एम.एस. देवके ने कृषि आदान विक्रेताओं को ई-विकास प्लेटफॉर्म के माध्यम से उर्वरक वितरण की पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में शत्-प्रतिशत पारदर्शी उर्वरक वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों को समय पर और सहज रूप से उर्वरक उपलब्ध हो सके तथा कालाबाजारी, अधिक दर व अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
उपसंचालक श्री देवके ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई यह नवीन प्रणाली 1 अप्रैल से पूर्ण रूप से लागू की जा रही है। नई व्यवस्था से किसानों को उनकी फसल की वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुसार लक्षित (टार्गेटेड) रूप में उर्वरक प्राप्त होगा। संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग से फसलों की उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री प्रताप सिंह जमरे, एस.ए.डी.ओ. श्री राम पाटिल, प्रभारी जिला विपणन अधिकारी श्री संदीप इंगले, कृषि विस्तार अधिकारी श्री जे.एस. चौहान, श्री अखिलेश रावत सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं