A description of my image rashtriya news पनवेल–जबलपुर रैक में गैस लीकेज, 7वां वैगन किया गया आइसोलेट - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पनवेल–जबलपुर रैक में गैस लीकेज, 7वां वैगन किया गया आइसोलेट

खंडवा
रिपोर्ट नितिन झवर 
पनवेल–जबलपुर रैक में गैस लीकेज, 7वां वैगन किया गया आइसोलेट
खंडवा। पनवेल से जबलपुर जा रही एलपीजी गैस से भरी मालगाड़ी में गैस रिसाव होने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रैक के 7वें वैगन से गैस लीक होने लगी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा के मद्देनज़र उस वैगन को अन्य डिब्बों से अलग कर आइसोलेट किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण करीब 6 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जबकि राजधानी ट्रेन को भी लगभग डेढ़ घंटे तक रोकना पड़ा। बाद में स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया।


रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए वैगन की जांच की और सुरक्षा उपाय अपनाए। कर्मचारियों ने मास्क पहनकर वैगन को अलग किया और पूरे रैक की जांच की गई।


प्रशासन के अनुसार कुल 36 वैगन की इस रैक में एलपीजी गैस जबलपुर भेजी जा रही थी, जिसमें से 7वें वैगन में लीकेज पाया गया। संबंधित कंपनी की तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो आगे की कार्रवाई करेगी।



फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन वैगन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।0 वही भोपाल से टीम भी पहुंच गई हे वह रेस्क्यू कार्य में लग गई हे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.