A description of my image rashtriya news 11 केवी लाइन पर काम करते समय कर्मचारी गिरा, हालत गंभीर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

11 केवी लाइन पर काम करते समय कर्मचारी गिरा, हालत गंभीर



 11 केवी लाइन पर काम करते समय कर्मचारी गिरा, हालत गंभीर


  • कटारे मोहगांव की घटना, जबलपुर रिफर

नैनपुर | थाना क्षेत्र नैनपुर के पिंडरई चौकी अंतर्गत ग्राम कटारे मोहगांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 11 केवी विद्युत लाइन पर कार्य करते समय एक आउटसोर्स कर्मचारी खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेगांव डेम निवासी प्रदीप परते (पिता भंगी परते, उम्र 22 वर्ष) उप संभाग विद्युत मंडल नैनपुर के अंतर्गत ठेकेदार के माध्यम से 11 केवी लाइन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरा।

हादसे में प्रदीप के हाथ में दो फ्रैक्चर तथा पैर में भी चोट आई है। उसे तत्काल सिविल अस्पताल नैनपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मौसम भी खराब था और मौके पर सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों से जोखिम भरा कार्य तो कराया जा रहा था, लेकिन सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.