ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की आस्था यात्रा!नर्मदा जल से ममलेश्वर का जलाभिषेक, प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना
ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का आस्था संदेश!
ममलेश्वर मंदिर में नर्मदा जल से जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
खंडवा जिले के Omkareshwar Temple स्थित Mamleshwar Temple में मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने दादा गुरुजी की चौथी “नर्मदा यात्रा” के समापन अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा के जल से भगवान ममलेश्वर का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री Prahlad Patel तथा दादा गुरुजी के साथ गजानन आश्रम से ममलेश्वर मंदिर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा की। कार्यक्रम में विधायक नारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं