A description of my image rashtriya news एक हाथ में तिरंगा, दूसरे में झाड़ू… 5 साल से न्याय की गुहार! सफाईकर्मी का आरोप– रिश्वत नहीं दी तो छीन लिया रोजगार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

एक हाथ में तिरंगा, दूसरे में झाड़ू… 5 साल से न्याय की गुहार! सफाईकर्मी का आरोप– रिश्वत नहीं दी तो छीन लिया रोजगार

एक हाथ में तिरंगा, दूसरे में झाड़ू… 5 साल से न्याय की गुहार! सफाईकर्मी का आरोप– रिश्वत नहीं दी तो छीन लिया रोजगार।

बुरहानपुर में एक सफाईकर्मी का दर्द और संघर्ष इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में झाड़ू लेकर वह पिछले पांच वर्षों से न्याय की गुहार लगाते हुए जनसुनवाई और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल पाई है।

लालबाग क्षेत्र निवासी संजय, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, का आरोप है कि उससे रिश्वत की मांग की गई थी। संजय का कहना है कि जब उसने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसे काम से हटा दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उस समय के सेक्टर अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी, जिससे उसका रोजगार छिन गया।
संजय का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार अधिकारियों और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। इस दौरान वह कई बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुका है, लेकिन उसकी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। रोजगार छिनने के बाद उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।
सफाईकर्मी संजय ने आरोप लगाया कि उसने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब थक-हार कर उसने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उसे जल्द न्याय और रोजगार नहीं मिला, तो वह अपने परिवार के साथ श्मशान घाट पर आत्मदाह करने जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएगा।
हालांकि इस मामले में जब अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नगर निगम को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है और जल्द ही सफाईकर्मी की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.