करोड़ों का खेल? गोंदरी–डांगुर्ला रोड पर अवैध मुरुम खनन और पेड़ों की कटाई से मचा हड़कंप।
करोड़ों का खेल? गोंदरी–डांगुर्ला रोड पर अवैध मुरुम खनन और पेड़ों की कटाई से मचा हड़कंप।
बुरहानपुर जिले के गोंदरी–डांगुर्ला रोड निर्माण कार्य इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। सड़क निर्माण के नाम पर अवैध मुरुम खुदाई और बड़े पैमाने पर वृक्ष कटाई का मामला सामने आया है, जिससे शासन को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा कार्य विभागीय मिलीभगत से किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) की देखरेख में चल रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से मुरुम का खनन किया गया। इतना ही नहीं, निर्माण क्षेत्र में बड़े-बड़े हरे पेड़ों को भी काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंची है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस संबंध में केवल पीडब्ल्यूडी विभाग ही नहीं, बल्कि नायब तहसीलदार और खनिज विभाग को भी लिखित शिकायत दी गई थी। बावजूद इसके अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मामले का निराकरण किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन के जरिए शासन को करोड़ों का चुना लगाया गया है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो प्राकृतिक संसाधनों का और अधिक दोहन हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर यदि प्राकृतिक संपदा का दोहन और नियमों की अनदेखी होती रही, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है—क्या अवैध खनन और वृक्ष कटाई के इस कथित खेल पर लगेगा विराम, या फिर मामला यूं ही फाइलों में दबकर रह जाएगा?
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं