“17 मार्च को बुरहानपुर में 5 घंटे का पावर कट! ट्रांसफॉर्मर बदलने के चलते कई इलाकों में अंधेरा”
17 मार्च को बुरहानपुर में 5 घंटे का पावर कट! ट्रांसफॉर्मर बदलने के चलते कई इलाकों में अंधेरा
बुरहानपुर से बड़ी खबर…
शहर के कई इलाकों में 17 मार्च, मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद रहने वाली है।
बिजली विभाग के अनुसार 33/11 केवी ओ.पी.डब्ल्यू. उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने का जरूरी काम किया जाएगा। इसी वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान अन्नपूर्णा प्रोसेस, हमीदपुरा, अंसार नगर, ताजनगर, मुर्गी फार्म और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
इसके अलावा हमीदपुरा द्वितीय फीडर, लक्ष्मी नगर, इंदिरा कॉलोनी और सूर्य फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
बिजली कटौती से सलामत नगर, वाड़ा बुजुर्ग, पापा इलेक्ट्रिकल्स, श्रीमाया होटल, साई सिटी हॉस्पिटल, बैंक कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, गुरुसिख नगर, ज्योति नगर, महाराणा प्रताप नगर, नवकार नगर, कौशल धाम और गायत्री नगर जैसे कई इलाकों के लोग प्रभावित होंगे।
बिजली विभाग ने बताया है कि काम की जरूरत के अनुसार समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं