A description of my image rashtriya news नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र से लगभग एक लाख रूपए का अवैध शराब जप्त - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र से लगभग एक लाख रूपए का अवैध शराब जप्त

 


नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र से लगभग एक लाख रूपए का अवैध शराब जप्त



मंडला, 

          कलेक्टर  सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मंडला शहर के समीप स्थित ग्राम खड़देवरी के किनारे नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें मदिरा का निर्माण अवैध रुप से करने वाले अड्डों पर लगभग 95 डब्बे महुआ लाहन के मिले। नदी के पास रेत में डिब्बे दबाकर रखे हुए पाए गए थे। प्रत्येक डिब्बा में लगभग 10 किलो महुआ लाहन भरा था, इस प्रकार कुल 950 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। 



         आबकारी बल द्वारा महुआ लाहन के डब्बों को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। अड्डों से लगभग 75 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। दबिश की कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम को देख आरोपी भाग गए। मदिरा का निर्माण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा एवं नष्ट महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 6 हजार 250 रूपए है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.