हेलमेट, साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जानकारी देने चौपाल आयोजित
हेलमेट, साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जानकारी देने चौपाल आयोजित
मंडला,
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चैकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चैपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत थाना निवास (बबलिया), थाना कोतवाली (अमानाला), थाना घुघरी (गुल्लू डोंगरमंडला), थाना बीजाडांडी (भौंडी), थाना मवई (करेली करेला) एवं चौकी अंजनिया, चौकी पिंडरई (बीजेगांव), चौकी टाटरी (भरवेली), चौकी चाबी (झंडा टोला) क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं