शांति नगर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप
नैनपुर में सनसनी : शांति नगर में गणेश मंदिर के पास गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप
नैनपुर – वार्ड क्रमांक 10 शांति नगर स्थित गणेश मंदिर के पास गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में चर्चा का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस द्वारा बछड़े के सिर को अपनी सुरक्षा में लेकर मंडला जांच के लिए भिजवाने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बछड़े का सिर वहां कैसे और कहां से आया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे कार्रवाई जारी है
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं