कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक
कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक
मंडला, 6 फरवरी 2026
कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में वनाधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि वनाधिकार से जुड़े प्रकरणों का समय पर परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि नैनपुर के अतिरिक्त अन्य संबंधित खण्ड स्तरीय समितियाँ प्रकरणों को समय पर जिला टीम को उपलब्ध कराएं। नैनपुर से प्राप्त 12 प्रकरणों की प्रकरणवार जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि समिति द्वारा मान्य किए गए प्रकरणों में उपवन मंडलाधिकारी की टीम सहित प्रकरणों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी सुश्री प्रीता एसएम, उपसंचालक बफर (केटीआर) सुश्री अनीता केबी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, सहायक संचालक आदिवासी विकास रंजीत गुप्ता, नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं