ग्राम ग्वारा में जवानों के मनोरंजन के लिए कक्ष का उदघाटन
ग्राम ग्वारा में जवानों के मनोरंजन के लिए कक्ष का उदघाटन
मंडला, 6 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सेनानी 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल वाहिनी परिसर ग्राम ग्वारा में जवानों एवं उनके परिवारजों के मनोरंजन के लिए मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। मनोरंजन कक्ष में 75 इंच टीव्ही, कराओके सिस्टम, कैरमबोर्ड, शतरंज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर श्री सकलेचा द्वारा जवानों को नशा मुक्त जीवन एवं स्वस्थ जीवन के लिये प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि कार्य के साथ-साथ मनोरंजन भी स्वस्थ जीवन के लिए अनिवार्य है। सुरक्षा बल या पुलिस का काम चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में अपने काम के बाद कुछ समय परिवार के साथ बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों एवं उनके परिवारजनों के साथ उप सेनानी प्रदीप कुमार शेंडे, उप सेनानी इन्द्रसिंह परस्ते, सहायक सेनानी शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी देवेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक सेनानी बलवीर सिंह चावण्ड, सहायक सेनानी सत्पाल सिंह बघेल, निरीक्षक देवेन्द्र कुमार तेकाम एवं उप निरीक्षक बखत सिंह मरावी उपस्थित रहे।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं