A description of my image rashtriya news बम्हनी बंजर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बम्हनी बंजर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

 


बम्हनी बंजर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत


 तेज रफ्तार 709 वाहन और बाइक की टक्कर, दो की गई जान


 मंडला- बम्हनी बंजर के पास भीषण हादसा, मौके पर मचा कोहराम



मंडला | बम्हनी बंजर

बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जहरमऊ के मुंडीटोरिया के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां 709 वाहन और एक टू-व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.