A description of my image rashtriya news नैनपुर टीआई के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने खोला मोर्चा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नैनपुर टीआई के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने खोला मोर्चा

 


नैनपुर टीआई के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने खोला मोर्चा 

नैनपुर टीआई के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने खोला मोर्चा

  • पक्षपात और प्रताडऩा का आरोप लगाकर हटाने की मांग
  • टीआई बलदेव सिंह की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
  • उच्च स्तरीय जांच की मांग

नैनपुर. विश्व हिंदू परिषद ने नैनपुर थाना प्रभारी की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडला को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में संगठन ने नैनपुर थाने में पदस्थ टीआई बलदेव सिंह मुजालदा पर हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रति द्वेषपूर्ण और अमर्यादित कार्यवाही करने का आरोप लगाया है।

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि नैनपुर थाना प्रभारी की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं है। आरोप लगाया गया है कि हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को जानबूझकर प्रताडि़त किया जा रहा है और उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि थाने में न्यायपूर्ण सुनवाई के स्थान पर दबाव और अपमान का वातावरण बना हुआ है, जिससे स्थानीय क्षेत्र में तनाव और असंतोष बढ़ रहा है।


तत्काल हटाने की मांग 

विहिप ने इस स्थिति को पुलिस प्रशासन की गरिमा और कानून व्यवस्था के लिए घातक बताया है। पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है कि इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। इसके साथ ही जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टीआई बलदेव सिंह मुजालदा को तत्काल प्रभाव से नैनपुर थाने से हटाने की मांग की गई है जिससे क्षेत्र में शांति और न्यायपूर्ण वातावरण स्थापित हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.