सूदखोरों की प्रताड़ना से टूटा जनप्रतिनिधि! भाजपा नेता जीतू चौधरी का दर्दनाक अंत, जांच शुरू
सूदखोरों की प्रताड़ना से टूटा जनप्रतिनिधि! भाजपा नेता जीतू चौधरी का दर्दनाक अंत, जांच शुरू
खंडवा।
मंगलवार दोपहर शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कांग्रेस के पूर्व पार्षद और वर्तमान में भाजपा से जुड़े जीतू चौधरी ने कथित सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया।
परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान में जीतू चौधरी ने बताया कि उन्होंने गणेश सरकारगाय नामक व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे।
उनका कहना था कि पिछले करीब छह वर्षों से वे लगातार रकम चुका रहे थे, बावजूद इसके उनसे पैसों को लेकर लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे इसी मानसिक तनाव और प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित व्यक्ति की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं