A description of my image rashtriya news ऑटिज्म पीड़ित बालक के उपचार के लिए तत्काल रेडक्रॉस से मिली आर्थिक मदद - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ऑटिज्म पीड़ित बालक के उपचार के लिए तत्काल रेडक्रॉस से मिली आर्थिक मदद

 


कलेक्टर की संवेदनशीलता: ऑटिज्म पीड़ित बालक के उपचार के लिए तत्काल रेडक्रॉस से मिली आर्थिक मदद


मंडला

 जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और मानवीय दृष्टिकोण को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने मजबूर पिता की पुकार सुनते ही तत्काल आर्थिक सहायता मंजूर कर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी।

 श्री राम वार्ड निवासी श्री राहुल दुबे मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर  मिश्रा को बताया कि उनका पुत्र ऑटिज्म जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बच्चे के लंबे समय से चल रहे इलाज और दवाओं के खर्च के कारण परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। 

 कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता और बालक की स्थिति को देखते हुए बिना किसी देरी के रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल 11 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की और मौके पर ही राहुल दुबे को चेक प्रदान किया। त्वरित समाधान के लिए श्री राहुल दुबे ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.