A description of my image rashtriya news बिना हेलमेट बना मौत का कारण, सिर फटते ही मौके पर गई जान - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बिना हेलमेट बना मौत का कारण, सिर फटते ही मौके पर गई जान


 पुलिस की समझाइश को किया नजर अंदाज, तेज रफ्तार ने छीन ली युवा की जान


शराब और बिना हेलमेट बना मौत का कारण, सिर फटते ही मौके पर गई जान


 नैनपुर 

मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार यह प्रयास कर रहा है कि सड़क पर एक भी जान न जाए। स्कूलों से लेकर सड़कों तक जनप्रतिनिधियों और पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हेलमेट पहनने वालों का स्वागत किया जा रहा है, थाना प्रभारी खुद माला पहनाकर लोगों को समाज के लिए नजीर बनने का संदेश दे रहे हैं।

लेकिन अफसोस…

कुछ युवा आज भी पुलिस की बात को हल्के में ले रहे हैं, और इसी लापरवाही की कीमत आज एक परिवार ने अपने बेटे की जान देकर चुकाई।

तेज रफ्तार बनी काल, झाड़ से टकराई बाइक

बालाघाट जिले के वारासिवनी निवासी करण चौहान जबलपुर से मोटरसाइकिल पर अकेले निकला था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और हेलमेट भी नहीं पहना था। नैनपुर से लगभग 5 किलोमीटर आगे बालाघाट सड़क मार्ग पर पादरीगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि करण का सिर बुरी तरह फट गया, सिर की हड्डियां टूटकर बाहर आ गईं और युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

घटना स्थल पर नेटवर्क नहीं होने के कारण कुछ दूरी आगे जाकर सूचना मिल पाई। खबर मिलते ही 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस वाहन रवाना किए गए। पहले युवक को मोटरसाइकिल से लाया गया, फिर हालत गंभीर देख 112 वाहन में शिफ्ट किया गया।

सिविल अस्पताल नैनपुर में ड्यूटी डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक दम तोड़ चुका था।

मदद चाहने वाला साथी, सहमे राहगीर

करण के साथ मंडला से उसका एक पड़ोसी युवक अलग मोटरसाइकिल से चल रहा था। जब करण देर तक नहीं पहुंचा तो वह वापस लौटा और देखा कि करण झाड़ से टकराकर खून से लथपथ पड़ा था।

हादसा इतना भयावह था कि कई राहगीर मदद करना चाहते थे, लेकिन स्थिति देखकर केवल 108 पर सूचना ही दे सके।

मां-बाप, भाई-बहन के लिए कभी न भरने वाला घाव

मृतक करण चौहान अपने घर में मां-पिता, एक भाई और एक बहन का सहारा था। आज सवाल यह है कि

👉 शराब के नशे में

👉 बिना हेलमेट

👉 तेज रफ्तार से

एक युवा जबलपुर से नैनपुर और आगे बालाघाट मार्ग तक कैसे चला आया?

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

एक हादसा नहीं, कड़ा सबक है यह घटना

यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सख्त चेतावनी है।

पुलिस आपसे चालानी कार्रवाई कर दुश्मनी नहीं निभा रही, बल्कि आप और यमराज के बीच खड़ी होकर आपकी जान बचाने की कोशिश कर रही है।

हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन न चलाना —

👉 फैसला आज आपको करना है

👉 वरना अगली खबर किसी और घर का चिराग बुझा सकती है

सोचिए… समझिए… और सुरक्षित चलिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.