जायंट्स सहेली का सराहनीय कदम: आर्थिक तंगी के बीच मंदाकिनी की शिक्षा को मिला नया संबल
जायंट्स सहेली का सराहनीय कदम: आर्थिक तंगी के बीच मंदाकिनी की शिक्षा को मिला नया संबल
बुरहानपुर
जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद छात्रा की शिक्षा में सहयोग का प्रेरणादायी कार्य किया।
दिनांक 26/02/2026 को नेपानगर निवासी कॉलेज छात्रा मंदाकिनी, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी फीस जमा करने में असमर्थ थी, को सहेली ग्रुप द्वारा ₹2000/- का चेक प्रदान कर सहायता दी गई।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर अंजू काटरवार ने कहा,
“शिक्षा सभी का अधिकार है। हमसे जो भी सहयोग बन सके, हमें अवश्य करना चाहिए।”
अध्यक्ष मंगला दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा,
“विद्या दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। हमें शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए सदैव आगे आना चाहिए।”
सहायता प्राप्त करने के बाद मंदाकिनी ने जायंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफिसर अंजू काटरवार, अध्यक्ष मंगला दुबे, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, प्रशासन संचालक प्रेमलता सांकले सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल एक छात्रा के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं