न्याय नहीं तो आंदोलन तय: अध्यापक शिक्षक संवर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव
अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,
बुरहानपुर,आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश द्वारा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की वर्षों से लंबित प्रमुख मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष भानुदास भंगाले के नेतृत्व में तथा प्रांतीय पदाधिकारी दीपक डोल एवं आसिफ खान के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना कर पेंशन एवं ग्रेच्युटी का लाभ, आठवें वेतनमान की मांग, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लंबित वेतन भुगतान, पदोन्नति, स्वैच्छिक स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि जयराम निराले, नरेंद्र दुबे, संतोष निंभोरे, प्रमोद पवार, समाधान निंभोरकर, अतुल उईके, रत्नप्रभा उईके, सुधीर भैर्डे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि अध्यापक शिक्षक संवर्ग की मांगें पूर्णतः न्यायोचित हैं और यदि शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो संगठन आगामी रणनीति के तहत आगे के कदम उठाने पर विचार करेगा।
उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष भानुदास भंगाले द्वारा दी गई ।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं