A description of my image rashtriya news जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार

 


जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार 

बिछिया में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 19 लाख से अधिक का मशरूका जब्त

  • 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 कारें और भारी नगदी बरामद
  • फोंक सिझौरा के जंगल में चल रहा था दांव

मंडला . मंडला पुलिस ने अवैध जुए के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में विशेष टीम ने ग्राम फोंक सिझौरा में दबिश देकर जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने करीब 19 लाख 1 हजार 200 रूपए का मशरूका नगदी व वाहन समेत जब्त किया गया है।

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फोंक सिझौरा क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सतीष चतुर्वेदी के नेतृत्व में 4 अलग-अलग टीमें गठित की गईं। मध्य रात्रि में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा, जबकि मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।



जुआ के फड़ पर बिछिया पुलिस की कार्रवाई में पुलिस ने मौके से विलासिता पूर्ण साधनों के साथ भारी रकम बरामद की है। जिसमें मौके पर नगद राशि 3 लाख 21 हजार 200 रूपए, मोबाइल फोन 8 नग, तीन चार पहिया वाहन एमपी20 जेडएक्स 7828, एमपी20 एमसी 1642, एमपी20 सीएल 5533 समेत कुल मशरूका की अनुमानित कीमत 19 लाख 1 हजार 200 रूपए जब्त किया गया है।


आरोपी गिरफ्तार और फरार की तलाश 

पुलिस ने मौके से वैभव मिश्रा बिछिया, संजय चौकसे बरगी, आनंद बंदेवार बम्हनी, राजेश खमपरिया बरगी, फरीद अली परवाडा, सचिन उद्दे बम्हनी बंजर और राजकुमार उर्फ राजा अंजनिया को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जुआ खिलाने वाला मुख्य आरोपी महेश बंजारा निवासी बम्हनी अपने तीन अन्य साथियों के साथ फरार है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सराहनीय भूमिका

इस बड़ी सफलता में निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम बिछिया थाना प्रभारी, ममता परस्ते, गिरीष करवेती, जयसिंह यादव सहित सहायक उपनिरीक्षकों और आरक्षकों की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.